वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रांत, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा का नया सत्र 2026-27 बुधवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर औपचारिक रूप से प्रारम्भ हुआ। सत्र का पहला सेवा कार्य गो-सेवा कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर (गुरुधाम चौराहे के पास) सुबह 10 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक एवं निवर्तमान सहकोषाध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्य में प्रांतीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, यशोदा बरनवाल तथा शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान गऊ माता को केला, खीरा, गुड़, चना और रोटियां खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रम में अंजना सिंह और उषा सिंह का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने सुबह से ही परिश्रम कर गऊ माता के लिए रोटियां तैयार कीं। परिषद के सदस्यों ने बताया कि नए सत्र में समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *