अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

बिगड़े काम बनेंगे।करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। प्रेम और रिश्तों के लिए भी दिन अच्छा है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आपको करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन व्यय भी बढ़ेगा।

उपाय – कुछ समय भगवान लक्ष्मी-नारायण जी के मंदिर में बैठे।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज के दिन मन शांत रहेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी करने से बचना होगा।

उपाय – मां लक्ष्मी के मंदिर में दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक लाभ और पुराने अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। कम बोलें और दूसरों की सुनें।

उपाय – गाय को रोटी खिलाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

यह समय कामकाज को व्यवस्थित करने का है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। बड़ों की सलाह से ही निवेश करें।

उपाय – चंदन का तिलक लगाएं और मां लक्ष्मी को चंदन समर्पित करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज आपके व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाएं सफल होंगी। आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

उपाय – मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज आपका दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा । सभी कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय – मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और मां को नारियल अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

यदि आप विदेश से संबंधित कार्य करते हैं तो इन कार्यों से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन एकाग्रता बनाए रखें।

उपाय – लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे।

उपाय – कन्याओं को सिंगार का सामना भेंट करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज आपका आत्मविश्वास बढा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त । कोट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

उपाय – मां लक्ष्मी को गुलाब की माला अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *