
वाराणसी ।बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी का परीक्षाफल हजारों बच्चों एवं अभिभावकों के मध्य विद्यालय के सभागार में गुरुवार को वितरित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
जिसमें प्रथम श्रेणी के छात्र/छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को विद्यालय द्वारा विशेष स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया, यह सम्मान उनके प्रयास का फल है कि उनके बच्चे 90 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किये हैं। सारे पुरस्कार वितरण विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय, प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय व डोमरी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी एवं विद्यालय की मुख्य मार्केटिंग मैनेजर श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय द्वारा किया गया। अभिभावकों में उत्साह का वातावरण बना रहा कि उनके बच्चों द्वारा इतना प्रयास किया गया कि वो मंच पर आकर पुरस्कार प्राप्त कर सकें।
विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय ने विद्यालय की उपलब्धि के बारे में बताया और हमारे बीच टाटा बिल्डिंग द्वारा आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता तथा ओलंपियाड में प्रतिभागी 87 बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल द्वारा नवाजा गया। बच्चों में अति उत्साह था।
विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगवाकर अभिभावको को भाव विभोर किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता पाण्डेय व सुश्री निकिता घोष ने किया। कार्यक्रम में समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं व बड़ी मात्रा में अभिभावक बच्चें शामिल थे।
