
चन्दौली। पीडीडीयू.नगर, मुगलसराय में देवांश हास्पीटल के निदेशक डा. डीपी.सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी डा. कृष्णा सिंह मुख्य अतिथि द्वय के गरिमा में उपस्थिति में अति विशिष्ट अतिथि द्वय बैंक आफ बड़ौदा के पूर्व प्रबंधक डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय एवं विजयकान्त त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि त्रय शमीम मिल्की, रतनलाल श्रीवास्तव, गीता रानी गुप्ता के गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रख्यात ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध के अध्यक्षता में कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन/संचालन में अनूठे अंदाज में गदही दुल्हा राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं उल्लू दुल्हन प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कवयित्री डॉ. विदुषी साहाना का समलैंगिक विवाह का रस्म ताली -थाली वादन पूर्वक अनूठे अन्दाज में गदही दुल्हा द्वारा दोनों हाथ झाड़ू झड़ – झड़ाते और उल्लू दुल्हन का अनूठे अन्दाज में कुच-कुचाते हुए बेमेल माहौल को देखकर डा. कृष्णा सिंह ने सूप में पांच कैंडल जलाकर उल्लू दुल्हन को बतिजारा तत्पश्चात डा. डीपी. सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ ने गदही दुल्हा को भी सूप से कैंडल आरती उतारकर मनोवैज्ञानिक रूप से काबू किया।
हंसी -ठहाका के बीच संचालक कवि इन्द्रजीत निर्भीक ने गदही का पक्ष रखा कि – पूर्व जन्म में मैं मानव थी,अब गदही कुल में आई हूं,जब से गदही कुल में आई हूं, बहुत आत्म सुख पाई हूं,लोग खादी पहनकर दूध मलाई खाकर भी अपने कुल का अपमान करते हैं, हमलोग तो घास भूषा खाकर भी अपने कुल का सम्मान करते हैं। इतना सुनते ही उल्लू दुल्हन भी भड़क गई और बोली कि – उल्लू नहीं करता कभी उललूपने की बात, उललूपने की बात करता आदमी की जाति, इसलिए उल्लू दिन में नहीं देखता, देखता है सिर्फ रात।
इतना सुनते ही गदही दुल्हा ने बेमेल विवाह को विवादास्पद महसूस करते हुए अगले वर्ष तक के लिए विवाह को स्थगित कर दिया।
दुल्हा और दुल्हन के सम्मान में गिरीश पाण्डेय काशिकेय एवं चिंतित बनारसी ने भी कोई कोर कसर हास्य व्यंग का नहीं छोड़ा।
कवि सम्मेलन में कवि विजय- कांत त्रिपाठी,फायर बनारसी, डॉ.पूनम श्रीवास्तव, डॉ. विदुषी साहाना,जमील सिद्दीकी, विजय गुप्ता, निक्की गुप्ता सहित अनेकों रचनाकारों ने श्रोताओं को गुदगुदाया।
उपस्थित सैकड़ों लोगों को आयोजक मण्डल द्वारा नवसंवत्सर अभिनन्दन स्मृति सम्मान – भेंट किया गया।
प्रमुख रूप से से सर्वश्री राकेश अग्रवाल, निक्की गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता बंटी, फैयाज अंसारी,राजू पासवान, मुन्ना केशरी, राहुल गुप्ता,अंजू चौहान,डाली अरोड़ा,हेलन सहित अनेकों विशिष्टजन उपस्थित थे।
