
आयोजन सारंग तालाब विकास समिति एवं नई बस्ती युवा व्यापार मंडल के तत्वावधान में रहा
वाराणसी । पंचकोशी रोड स्थित नई बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को धार्मिक आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला, जहां प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर में विशेष श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन सारंग तालाब विकास समिति एवं पंचकोशी रोड नई बस्ती युवा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार यादव ने किया, जिनकी देखरेख में पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
श्री प्रकाश कुमार श्रीवास्तव,
खजूरी के पार्षद मदन दुबे,जितेंद्र कुमार सोनी,विनोद कुमार दीक्षित,
चेतनारायण राजभर,डा विनय श्रीवास्तव,संजय पांडे,विनोद अग्रहरि,अरविंद कुमार,संजय चौरसिया,हरिश्चंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
