
रिपोर्ट :-पियुष कान्त राय
गाजीपुर ।निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को पदोन्नति मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने स्टार लगाया।
इस अवसर पर एसपी द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की सेवा और अधिक ऊर्जा तथा समर्पण के साथ कार्य करें तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर भी उपस्थित रहे।
जिन्होंने पदोन्नति प्राप्त अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










Leave a Reply