
वाराणसी।शुक्रवार को आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी की छात्राएं तथा शिक्षक–शिक्षिकाएं व कर्मचारी डोमरी में गंगा तट पर विगत 01 मार्च 2026 को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा लगाए गए पौधों को देखने पहुंचे।
नगर निगम प्रशासन द्वारा पौधों की देखभाल व बढ़िया व्यवस्था देख सभी का मन प्रसन्न हो गया।
वाराणसी नगर निगम द्वारा फाउंटेन के माध्यम से पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की गई है। तेज धूप व भीषण गर्मी के बावजूद जमीन एकदम नम था। पौधे सभी हरे-भरे दिख रहे थे।
यह सब देखकर मन को प्रफुल्लित हुआ। शामिल शिक्षक, छात्राओं ने प्रशासन का धन्यवाद किया।
महाविद्यालय की निदेशक महोदया ने अपने संदेश में नगर निगम, वाराणसी को बधाई देते हुए कहा कि वृहद स्तर पर पौधरोपण के द्वारा क्षेत्र काफी हरा–भरा तथा आस–पास का वातावरण शुद्ध हो जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पौधरोपण अभियान का नाम दर्ज होने पर डोमरी क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
पौधा स्थल पर डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. लक्ष्मी, दीपक कुमार गुप्ता, वैशाली पाण्डेय, सोफिया खानम, अंजलि विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा, शिव प्रकाश यादव सहित छात्राएं शामिल रही।
