
वाराणसी। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि० ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा गत दिवस भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग के पैचिंग के कार्य का निरीक्षण किया गया। तत्समय मार्ग शत प्रतिशत पैचलेस था। वर्तमान में भोजूबीर-सिन्धोरा मार्ग पर पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। जलकल विभाग द्वारा सीवर लाईन बिछाई जाने के पश्चात मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि रामनगर-पड़ाव मार्ग (एन0एच0-7) में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसके जनपद चन्दौली की सीमा में स्थित चैनेज- 800 में मार्ग के दोनों तरफ स्थित राजस्व ग्राम भोजपुर के निवासियों के मकानों से निकलने वाला पानी मार्ग के सतह पर फैलने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है। जिसके लिये अधिशासी अभियन्ता, जलकल चन्दौली को भोजपुर में स्थित मकानों से निकलने वाले पानी की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु कहा गया है।मार्ग पर स्थित पॉटहोल्स को डब्लू०एम०एम० स्टोन बैलास्ट से मरम्मत करा दिया गया है। वर्तमान में मार्ग पर जनसामान्स एवं वाहनों के आवागमन हेतु सर्वसुलभ है।
