वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार 01 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्व दिवस के अवसर पर शतायु (100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके) मतदाताओं को मुख्यालय स्तर, तहसील स्तर एवं बूथ स्तर पर 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाण पत्र एवं पुष्पमाला देकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों  एवं बूथ स्तर पर बी0एल0ओं0 द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों (80$ आयु वर्ग) और दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत और अधिक निःशक्तता) की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग ने आप लोगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, स्वयंसेवकों, आने-जाने की निःशुल्क परिवहन सुविधाओं, कतार-रहित मतदान जैसी कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त, आप फार्म 12घ भरकर अपने घर में बैठे मतदान कर सकते है। आयोग आपसे अनुरोध करता है कि आप आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना मत डालें और युवा मतदाताओं को अपने संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते रहें। सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गयी, कि वे सदैव की भांति अपना मत अवश्य डालें और युवा पीढ़ी के लिए भारतीय लोकतंत्र में सकारात्मक योगदान के निमित्त एक उदाहरण बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *