
वाराणसी। यूपी कालेज में छात्रों ने हास्टल समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के समक्ष दूसरे दिन भी धरना दिया। छात्रों का कहना है कि छात्रों की समस्या के साथ ही परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिससे हमारी भावनाएं आहत होती है। समस्याओं के समाधान में कालेज प्रशासन द्वारा टालमटोल किया जाता है। छात्रों ने नये सत्र से हास्टल आवंटन,परंपरा के अनुसार कालेज का संस्थापन दिवस मनाने, लाइब्रेरी में वाई-फाई की सुविधा, पैवेलियन खोलने और खेल सामग्री उपलब्ध कराने,परिसर में मानक के अनुसार सुरक्षाकर्मी रखने रखने समेत नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ शिक्षकों के बीच धरनारत छात्रों की वार्ता विफल होने के बाद छात्रों का धरना अनिश्चितकालीन में तब्दील हो गया। धरना में पूर्व छात्र संघ महामंत्री शिवम् सिंह बाबू,प्रतीक उपाध्याय, विवेकानंद सिंह, सुधीर सिंह,अभिषेक सनी,समीर विशाल, शिवम सिंह आदि छात्र शामिल थे।
