
वाराणसी। विगत 2015 में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल के बाद तत्कालीन सपा सरकार द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमे को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा वापस लिए जाने घोषणा की।गत बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश श्री अवनीश गौतम ने मुकदमा पूर्ण रूप से वापस लेना स्वीकार कर लिया। फैसले से काशी के समस्त मराठी भाषियों के बीच हर्ष की लहर व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश मराठी समाज के वरिष्ठ महामंत्री एवं काशी मराठा समाज के अध्यक्ष संतोष पाटिल एवं संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने कहा कि यह सत्य की जीत है । तत्कालीन सपा सरकार द्वारा निर्दोष साधु संतों एवं मराठा समाज के पदाधिकारियों पर लगाए गए झूठे मुकदमे को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा हटाए जाने की घोषणा की गई और बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा इसको पूर्ण रूप से वापस ले लिया गया। हम काशी के समस्त मराठा समाज की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं न्यायालय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं साथ ही संपूर्ण मामले में सक्रिय रूप से अपना सहयोग देने वाले उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र , स्टांप पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं दक्षिणी के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी सहित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
