युवाओं को रोजगार और समाज के हर वर्ग को अधिकार मिले : – रामआसरे विश्वकर्मा

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। शिक्षा, रोजगार और आरक्षण से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान जरूरी है। विश्वकर्मा समाज के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *