कजरी कार्यशाला में छात्राओं ने तकनीक जानकारी

वाराणसी । गुरुवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में एक दिवसीय ‘‘कजरी कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्वांचल की जानी मानी लोकगीत गायिका श्रीमती रंजना राय रहीं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यषाला का शुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना राय ने कार्यषाला में बच्चों को आठ तरह की कजरी के विषय में जानकारी दी तथा गाकर सिखाया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *