जगतगुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी द्वारा पवित्र श्रावण मास में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

वाराणसी। सम्पूर्ण विश्व मे सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में संलग्न विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी की प्रेरणा से श्रावण मास के पावन अवसर पर काशी के प्रसिध्द 11 वैदिक विद्वानों द्वारा काशी की पुण्य भूमि पर चार बार भव्य शिव यज्ञ का आयोजन किया गया।इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य महा रुद्राभिषेक एवं रुद्र सूक्त का हवन भी आयोजित किया गया।इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को जगतगुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी के वैश्विक स्तर पर मौजूद हजारों श्रद्धालु भक्तों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा।लोक कल्याण की भावना से आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प यह है कि महादेव।देवों के देव सभी प्रतिभागियों को नि:स्वष सेवा,धार्मिक ज्ञान,उच्चतम आरोग्य एवं धर्म की रक्षा के लिये बल तथा सभी जीवधारियों के कल्याण मे अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करे।इस पुण्य अवसर पर जगतगुरु सत्य साई माँ लक्ष्मी देवी जी ने अपने दिव्य सन्देश मे कहा कि पवित्र श्रावण मास आंतरिक श्रवण और स्थिरता का समय है ,जब सच्चे भक्तों को अपने भीतर से शिव की चेतना की शुद्धि और प्रतिति का अवसर प्राप्त होता है। विदित हो की जगतगुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी द्वारा भारत राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं अभ्युदय के लिए अनेकों सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *