पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आजमगढ़ में सफाई कर्मियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय

 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आजमगढ़ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा गांधी तिराहा से प्रारंभ होकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंची। वहां संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया। कार्यक्रम के उपरांत पुरानी पेंशन योजना की बहाली की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, जिला संगठन मंत्री अखिलेश यादव, जिला संप्रेक्षक जिलाजीत राय, ब्लॉक अध्यक्ष तरवां देवेश यादव, तहबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र राम और नंदलाल चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सुरेश कुमार, रमेश राम, वीरेन्द्र वर्मा, दीपक सिंह, लालमन, प्रदीप यादव, सुभाष यादव, वीरेन्द्र चौहान, समरजीत गौतम, लक्ष्मण राम, रामप्रताप यादव, रमेश यादव, सुरेन्द्र कुमार, अनिल यादव, श्रीचंद, अवधेश, अनिल मौर्य, परमेंद्र लाल, अशोक कुमार, प्रणव पांडे, लल्लन, रामप्यारे, जनार्दन यादव, बजरंगी, कृष्णमोहन गुप्ता, राधेश्याम, त्रिवेणी राम, संतोष राय, दीपेश, रोहित, श्रवण, लालजीत, अभय चौहान, संजय सोनकर, सुनील सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

वहीं अटेवा संघ की ओर से मीडिया प्रभारी नवल किशोर, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा और मनोज मौर्य सहित सभी विकास खंडों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *