विश्वकर्मा समाज ने किया विश्वविख्यात जादूगर जूनियर ओपी शर्मा का अभिनंदन

वाराणसी। नागरी नाटक मंडली में चल रहे जादू शो के दौरान गुरुवार को विश्वविख्यात जादूगर जूनियर ओपी शर्मा का श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी की ओर से भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा एवं मंत्री अनिल शर्मा के नेतृत्व में जूनियर ओपी शर्मा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि स्वर्गीय ओपी शर्मा ने जादू की कला के क्षेत्र में भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान बनाई। अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से उन्होंने देश-विदेश में दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ जादू की कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।‌ उन्होंने कहा कि जूनियर ओपी शर्मा अपने पिता की गौरवशाली जादूगरी की विरासत को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी प्रस्तुतियां दर्शकों को रोमांचित करने के साथ नई पीढ़ी में भी जादू की कला के प्रति आकर्षण पैदा कर रही हैं। सभा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह इस कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।उन्होंने कहा कि जूनियर ओपी शर्मा अपने पिता की गौरवशाली जादूगरी की विरासत को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी प्रस्तुतियां दर्शकों को रोमांचित करने के साथ नई पीढ़ी में जादू की कला के प्रति आकर्षण भी पैदा कर रही हैं। सभा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अपने पिता की विरासत को और समृद्ध करेंगे। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *