
रिपोर्ट :-आजाद
प्रयागराज।दो माह और आठ दिनों तक चलने वाले अज़ादारी के दौर में अब मात्र दो दिन और शेष रह गए हैं शनिवार को रानी मण्डी से अन्जुमन हैदरिया के बशीर हुसैन की सरपरस्ती में चुप ताजिया व दरीयाबाद हवेली से तुराब हैदर के सौजन्य से अमारी जुलूस के देर रात सम्पन्न होने के सढ़सठ दिवसीय अय्यामें अज़ा खत्म हो जायेगा और रविवार को ईद ए ज़हरा खुशनुमा माहौल में मनाई जाएगी।ऐसे में अन्तिम दो दिन में कई जगहों पर रात भर शब्बेदारी व जुलूस निकलेंगे।दरीयाबाद स्थित अज़ाखाना स्व सैय्यद वज़ीर मेंहदी से छठवीं रबी उल अव्वल का क़दीमी जुलूस निकाला गया जो परम्परागत मार्गो से होते हुए देर रात दरगाह हज़रत अब्बास पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस से पहले आक़िब रालवी के संचालन में फ़ैज़ जाफरी ने सोज़ व सलाम पढ़ा तत्पश्चात डॉ अशरफ़ अब्बास उर्फ पप्पे खां ने मजलिस को खिताब करते हुए कर्बला में हुई बाहत्तर शहीदों की दर्दनाक शहादत का मार्मिक अन्दाज में मंज़र सुना कर अक़ीदतमंदों को रोने पर मजबूर कर दिया।बाद मजलिस सिलसिलेवार मातमी अन्जुमने नौहा पढ़ते हुए जुलूस लेकर दरगाह हज़रत अब्बास पहुंचीं। अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड दरियाबाद, अन्जुमन गुलज़ार ए क़ासमी इलाहाबाद, अन्जुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड दरियाबाद शामिल रहीं।सब से अन्त में अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार अपने नौहाख्वानो व मातमदारों के साथ भारी संख्या में जुलूस में शबीहे अलम हज़रत अब्बास,मौला हुसैन का ताबूत व ज़ुलजनाह की शबीह के साथ जुलूस सम्पन्न कराया।रास्ते भर अक़ीदतमंदों ने तबर्रूक़ात पर फूल माला चढ़ा कर मन्नत व मुरादें मांगी। जुलूस में हसन नक़वी,रौनक़ सफीपूरी, शफक़त अब्बास पाशा,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,शबीह हसन आब्दी (शाहरुख),ज़ैग़म अब्बास,हसन टाईगर नजमुल हुसैन,माहे आलम,शजीह अब्बास,ज़ामिन हसन,असगर अली, मोहम्मद रज़ा,आरज़ू हैदर,अरशद अली समेत हज़ारों अक़ीदतमंद शामिल हुए।

Leave a Reply