
वाराणसी। किराना व्यापार कमेटी, ने भगवान शिव के सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं आस्था के साथ संपन्न किया ।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, संरक्षकों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की कामना की।
सामूहिक रुद्राभिषेक में कोषाध्यक्ष अशोक कसेरा यजमान रहे। भगवान शिव का अभिषेक किया गया।आचार्य श्री सत्यनारायण मिश्र शास्त्री के आचार्यत्व में पांच ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं पूजन की धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। इस दौरान भगवान शिव का जल, दुग्ध ,दही ,घृत ,शक्कर एवं पंचामृत सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया तथा पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, महामंत्री संजय जायसवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक माननीय नीलकण्ठ तिवारी भी सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में संरक्षक अनिल बरनवाल, कृष्ण गोपाल महेश्वरी, रमेश कुमार काबरा, संदीप तुलस्यान, संजय जायसवाल, कमल जैन एवं सुनील सिंह की भी सहभागिता रही।
एवं इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डोडवानी, अमित जायसवाल, उपाध्यक्ष श्याम केशरी, सुदेश केशरी, आशीष अग्रवाल, राजेश बुचासिया, मंत्री सुरेश केशरी, श्याम केशरी (S&C), उपमंत्री विनोद कसेरा, सौरभ अग्रवाल, संगठन मंत्री अनिल केशरी, सलमान खान, आय-व्यय निरीक्षक हिमांशु केशरी, सौरभ गुप्ता, प्रचार मंत्री प्रदीप गुप्ता, मनोज केशरी, कार्यालय मंत्री गणेश केशरी एवं मीडिया प्रभारी मनोज रस्तोगी उपस्थित रहे।
वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में विनय केशरी, अभिषेक केशरी, श्याम बाबू जायसवाल, रामदास गुजराती, विकास डालमिया, अमित केशरी, प्रशान्त केशरी, मंजित जायसवाल, सुमित अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजू केशरी, बनारसी जायसवाल, जितेंद्र केशरी, रिक्की भावनाल, अशोक पाण्डेय, मिलिन्द वर्मा, शुभम केशरी, मिजी ज्वालिन जैन, रजत केशरी, रामबाबू केशरी, यश केशरी, संदीप केशरी, धीरज केशरी, जितेंद्र केशरी ‘जित’, अजय जायसवाल, चन्दन गुप्ता, श्याम अग्रवाल, सौरभ केशरी, राहुल जायसवाल, हर्ष केशरी, रोहित केशरी, पंकज केशरी, संतोष केशरी, हेमंत कुमार, हिमांशु केशरी एवं सुनील पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply