
वाराणसी। पावन कार्तिक मास के अवसर पर सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीपदान कर पल्लव प्रार्थना की। इसके बाद समाज के प्रमुख जय प्रकाश बलानी ने ध्वजा उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में सिंधी समाज की महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु लक्सा मंदिर से प्रेम प्रकाश आश्रम, सिंधु नगर पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। प्रेम प्रकाश आश्रम में भगवान विष्णु और भगवान झूलेलाल की भव्य आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर जेपी बलानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, हेमंत केशवानी, गोपाल सचदेवा, वासुदेव नागवानी, देवानंद वाध्या, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, लीना जजानी, जितेंद्र तलरेजा, चंद्रा सचदेवा, सतीश छाबड़ा, घनश्याम लालवानी, मोनिका, साक्षी, किरण और ज्योति सहित समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Reply