सावन के अंतिम सोमवार पर विश्व हिंदू महासंघ ने शिव भक्तों में किया फल-प्रसाद वितरण

वाराणसी।सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में काशी में पधारे शिव भक्तों के लिए फल-प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

यह कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष श्री अभिषेक केसरी ‘लकी’ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से काशी आए सभी श्रद्धालुओं की सेवा की और फल वितरण किया।

 

कार्यक्रम में वाराणसी जिला इकाई के साथ-साथ महानगर मातृशक्ति एवं चंदौली मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष व उनकी पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का संगठन ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *