किशमिश गुरु के भंडारे में उमड़े शिवभक्त, 30 हजार कुल्हड़ों में पिलाई लस्सी

वाराणसी। सावन माह के अंतिम सोमवार पर बांसफटक स्थित एक होटल के समीप समाजसेवी एवं सपा नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ ‘किशमिश गुरु’ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें शिवभक्तों और कांवरियों को 2200 किलो दही से तैयार करीब 30 हजार कुल्हड़ों में लस्सी वितरित की गई। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ टीवी9 के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने श्रद्धालुओं को लस्सी वितरित कर किया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कार्यकर्ता पूरे दिन जुटे रहे। लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ ‘किशमिश गुरु’ ने बताया कि सावन में भंडारे की यह परंपरा लगातार 25 वर्षों से चली आ रही है। उनके बच्चे आदेश मिश्रा, आदित्य मिश्रा और अदिति मिश्रा भी अपने जेब खर्च से बचाए गए पैसे को गुल्लक में जमा करते हैं और भंडारे के आयोजन में सहयोग करते हैं। हर वर्ष सावन में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया जाता है।

इस अवसर पर मेयर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, रिजवान अंसारी, संजय झागरन, पार्षद अविनीश यादव ‘विक्की’, बच्चा साहनी, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, बलवंत सिंह, पूर्व पार्षद विजय यादव ‘विज्जू’, पार्षद सुनील यादव, राहुल यादव, अमिताभ दीक्षित, बबलू तिवारी, बृजेश कपूर और खुर्शीद भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *