कचहरी-अर्दली बाजार मार्ग के शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

वाराणसी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को कचहरी-अर्दली बाजार रोड स्थित शिव मंदिर में नवजीवन क्लब के तत्वावधान में रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। अर्दली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पार्षद विनय कुमार शादेजा की देखरेख और नेतृत्व में आयोजित हुआ। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर जल एवं दुग्ध अर्पित किया और सुख-शांति की कामना की। इस दौरान इशांत शर्मा, राजराजेश्वर सिंह, मोनू शर्मा, अशोक गुप्ता सहित नवजीवन क्लब के सदस्य समेत क्षेत्री नागरिक शामिल रहे। रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव की आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *