भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल हुआ

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शाखा स्तर पर प्रतियोगिता डी.ए.वी स्कूल, रामनगर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से देशभक्ति, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभा के विकास के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

बाल विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय तथा प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल विद्यालय के विद्यार्थियों को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *