वाराणसी।काशी की सनातन वैदिक, आध्यात्मिक एवं विद्वत् परम्परा को समर्पित श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् (संस्थापित—श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, काशी, उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में परमश्रद्धेय श्रीमहन्त वेदाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, धर्माचार्य प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रमुख, अखिल भारतीय सन्त समिति तथा प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी, माननीय कुलपति, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मध्याह्न 12:15 बजे हरिवंश पुराण कार्यशाला के विशेष सत्र का आयोजन होगा तथा विश्वविद्यालय के वेद विभाग द्वारा संचालित महारुद्र की पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। इसके उपरान्त अपराह्न 2:30 बजे अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण – दिनांक: 26 अगस्त 2026, बुधवार,मध्याह्न 12:15 बजे: हरिवंश पुराण कार्यशाला का विशेष सत्र एवं महारुद्र की पूर्णाहुति
अपराह्न 2:30 बजे: भव्य अभिनन्दन समारोह
स्थान: योगसाधना भवन, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी।

Leave a Reply