सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने काशी में मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर काशी पहुंचे। यहां सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने उनका स्वागत किया। काशी आगमन पर नंदा ने संत रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंगलवार को सपा नेता विष्णु शर्मा के साथ उन्होंने संकटमोचन मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, कैंट प्रभारी रीबू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्म, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, सपा नेता आकाश मौर्या, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज खान और दक्षिणी अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *