सोमनाथ विश्वकर्मा बने श्री विश्वकर्मा सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष, भव्य अभिनंदन

वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा का मंगलवार को भव्य अभिनंदन किया गया। सभा के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्य संरक्षक हंसराज विश्वकर्मा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। उनके मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर श्री विश्वकर्मा सभा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्य संरक्षक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभा के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं से अवगत कराया जाएगा और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में सभा नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ेगी। समाजहित के कार्यों को गति देने के साथ संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा,नित्यानंद विश्वकर्मा, युगल किशोर विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, संतोष, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, वेंकटेश विश्वकर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *