
22 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
वाराणसी। उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्त पत्र का वितरण कृषि भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। मौके पर शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, संगम सिंह, जिला कृषि अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कृषि विभाग के अन्तर्गत कुल 22 अभ्र्थीयों को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद हेतु नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया। नवनियुक्त तकनीकी सहायकों के द्वारा कृषि विभाग में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बेहत्तर ढंग से धरातल पर लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीकी अपनाकर कृषक आपनी आय दुगुनी कर सके। अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद हेतु चयनित अभ्यर्थी नेहा यादव, तृप्ति सिंह, आकृति, नुपूर विश्वास, आयुषी सिंह, नीरज कुमार पटेल, अंचल मौर्या, आराधना वर्मा, अलका कुमारी, आशीष कुमार, ज्योति कुमारी, विजेन्द्र यादव, समीक्षा मौर्या, अंशु वर्मा, पंकज सिंह, रश्मिी सिंह, प्रियंका पटेल, अशोक कुमार, पंकज तिवारी, शिप्रा कुमार एवं प्रसून पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती पूनम मौर्य द्वारा नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पूरे प्रदेश में कुल 3446 पद हेतु नियुक्ति पत्र अभ्यर्थीयों को वितरित किया गया।

Leave a Reply