कोड़ापुर में बारह वफात का जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद

रिपोर्ट आजाद 

 

प्रयागराज। फूलपुर से बारह रबीउल अव्वल के मौके पर कोड़ापुर क्षेत्र में बारह वफात का जुलूस निकाला गया।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शिरकत की।

 

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना फूलपुर पुलिस मौके पर मौजूद रही।

 

पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर निगरानी रखते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।

 

जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और शांति का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *