शिक्षकों की समस्याओं को सदन से सड़क तक उठाएगी सपा :- लालबिहारी

वाराणसी। सर्किट हाउस के सभागार में बुधवार को वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव की अध्यक्षता में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के हित में काम किया है। सपा सरकार में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई। 300 स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित करने के साथ ही दूसरे चरण में 1100 जूनियर हाईस्कूलों को अनुदान दिया गया। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के विनियमितीकरण की दिशा में भी काम हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों को 20 लाख और डिग्री कॉलेजों को 40 लाख रुपये की सहायता दी गई। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनने का अवसर भी दिया गया। उन्होंने पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षण संस्थानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट और धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी बौद्ध अवधेश अंबेडकर ने किया। बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, आशुतोष सिंहा, प्रदीप कुमार मौर्य, राजदेव सिंह, डॉ. ओपी सिंह, रूपनारायण पटेल, जगन्नाथ कुशवाहा, आनंद मोहन गुड्डू, अवधेश पाठक, सुभाष यादव, बालकिशुन पटेल, गणेश यादव, उमेश प्रधान, पूजा यादव, जैन कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. संजय सोनकर, मोदी यादव, लालबाबू सोनकर, शशि यादव, विद्या भारती, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, मनोज यादव, हीरालाल मौर्य, गोपाल यादव, आनंद पटेल, मोतीलाल, गोपाल पांडेय, धर्मेंद्र यादव, आनंद यादव, राजेंद्र प्रसाद, शंभू यादव, सुजीत पांडेय शमशेर व मन्नू अंसारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *