मरहबा की सदाओं से गूंजा फूलपुर, शान-ए-मुस्तफा में निकला जुलूस

रिपोर्ट आकिब

 

फूलपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को फूलपुर में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में सलाम पेश किया।

“सरकार की आमद मरहबा” और “मदनी की आमद मरहबा” के नारों से नगर का वातावरण गूंजता रहा।

मिलाद के मद्देनजर नगर में जगह-जगह सजावट की गई थी। मंगलवार रात से ही मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की गई।

बुधवार सुबह विभिन्न मोहल्लों के लोग अपने-अपने परचम लेकर सिकंदरा रोड स्थित ईदगाह पहुंचे।

ईदगाह पर परचमों को एकत्र कर जुलूस को हाजी अनीस अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में रवाना किया गया।

जुलूस तहसील, बस स्टैंड, कर्नलगंज, इस्माइलगंज रेलवे क्रॉसिंग और जाफरगंज होते हुए कोहना पहुंचा। रास्ते में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

कर्नलगंज में मखदूम फूलपुरी ने नात शरीफ पेश की।

कोहना में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ब्लागत हुसैन एवं बदरुल हसन जैदी ने जुलूस का इस्तकबाल किया।

इस दौरान मौलाना हाफिज कारी मोहम्मद मोअज्जम ने लोगों को नबी-ए-करीम की सीरत और उनके बताए हुए रास्ते की जानकारी दी। जुलूस के बड़ी मस्जिद जमीलाबाद पहुंचने पर शारिक फूलपुरी एवं मो. कामिल ने नात-ए-पाक पढ़ी। मौलाना असलम ने तकरीर में इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया।

तकरीर के बाद सलाम पेश किया गया। जुलूस के समापन पर हाजी अनीस अहमद एडवोकेट ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

फूलपुर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, सैयद इखलाक अहमद, सैयद इलियास अहमद, सभासद अरशद उल्लाह, मो. दानिश, सेराज अंसारी, इस्लाह अहमद बबलू, नसीर उद्दीन राइन, उर्फी, बाबू, खुर्शीद रब्बानी, मो. आकिल, मो. फुरकान, मो. शहजाद, मो. इमरान आमिर, असद आशु समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *