रुद्रा बुद्धा एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के हरियाली तीज आयोजन में सरोज सिंह बनी तीज क्वीन

वाराणसी। सारनाथ स्थित रेड पैलेस में रुद्रा बुद्धा एन्क्लेव सोसायटी की अध्यक्ष कल्पना तिवारी की अध्यक्षता में हरियाली तीज का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

 

कार्यक्रम में सरोज सिंह को उनके सुंदर सोलह श्रृंगार और पारंपरिक तीज श्रृंगार के लिए तीज क्वीन चुना गया। उन्होंने पूरे सोलह श्रृंगार के साथ सभी का मन मोह लिया।

 

सोसायटी अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने बालों में सुंदर गजरा सजाकर महिलाओं का स्वागत किया। जिससे कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक खुशबू और उत्सव का रंग और भी गहरा हो गया।

 

आयोजन में महिलाओं के लिए विविध प्रकार के सरप्राइज गेम्स, मनोरंजक खेल एवं सोलह श्रृंगार गेम आयोजित किए गए। इन खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कार्यक्रम को खूब आनंदमय बनाया।

 

आयोजन में गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ भी हुईं। सृष्टि ग्रुप द्वारा “जुब्बी डुब्बी” गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं नमिता जी ने अपनी मधुर आवाज में सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में संगीत का रंग भर दिया।महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता, मनोरंजक खेलों, गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

हरियाली तीज आयोजन में सर्वश्री कल्पना तिवारी,पुष्पा तिवारी, लीना श्रीवास्तव, पल्लवी गुप्ता, पल्लवी सिंह, सुमन लता गौतम, साध्वी, शिवा उपाध्याय, आकांक्षा सिंह, मोना सिंह आदि सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *