विश्वकर्मा समाज के लिए आयोजित हुआ जूनियर ओपी शर्मा का विशेष जादू शो

वाराणसी। नगरी नाटक मंडली में चल रहे प्रसिद्ध जादूगर जूनियर ओपी शर्मा के जादू शो में 26 अगस्त, बुधवार को श्री विश्वकर्मा सभा, चौकाघाट, वाराणसी के तत्वावधान में विश्वकर्मा समाज के लिए विशेष शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के करीब 550 से 600 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर ओपी शर्मा की अद्भुत जादूगरी देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध और अचंभित नजर आए। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री विश्वकर्मा सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा एवं मंत्री अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर जादूगर जूनियर ओपी शर्मा तथा ललित कला बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि जूनियर ओपी शर्मा और डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से विश्वकर्मा समाज का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों विभूतियों का सम्मान कर श्री विश्वकर्मा सभा गौरवान्वित महसूस कर रही है। मंत्री अनिल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने अतिथियों और समाज के सभी परिवारों का हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन किया। उपाध्यक्ष नित्यानंद विश्वकर्मा एवं अनिल विश्वकर्मा ने अतिथियों तथा उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, वेंकटेश विश्वकर्मा, युगल किशोर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश नारायण विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *