
वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को रविवार को बागेश्वरी मंडल के डिठोरी, महाल वार्ड में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिल शर्मा के आवास पर सुना गया। कार्यक्रम महानगर मीडिया संयोजक मधुकर चित्रांश के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक मोहन गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, जितेंद्र, भरत लाल, नेशनल हॉकी खिलाड़ी आशीष शर्मा और अनूपदीप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हुए सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply