सुदामा फाउंडेशन के भव्य सम्मान समारोह में समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

वाराणसी। चितईपुर स्थित सुदामा फाउंडेशन कार्यालय में सोमवार भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली एवं समाजसेवी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से संस्था के प्रमुख डॉ. राजीव गौतम जी को ‘विश्व रत्न सम्मान’ वहीं डॉ. संभाजी बाविस्कर जी को कुलपति तथा डॉ. पंचदेव जी को प्रति-कुलपति की उपाधि से सम्मानित किया गया।

 

समारोह में वाराणसी के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ एवं हार्ट सर्जन डॉ. अंकित अग्रवाल, कार्डियक स्पेशलिस्ट (MD, DM), को (चिकित्सा) काशी दीप न्यूज़पेपर के प्रधान संपादक दीनदयाल जी सुदामा फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. उमानाथ जी को संस्था के प्रति उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

एडवोकेट सुरेंद्र चरण जी को भी सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना अन्य लोगों को भी समाजहित एवं मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

 

सुदामा फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *