अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

 

 

 

वाराणसी l भादो मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि सोमवार को केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में भव्य हरियाली श्रृंगार का किया गया l

कुमार स्वामी मठ के सानिध्य में मंदिर के महंत पुजारी राजकुमार पांडे के संयोजन में दोपहर में बाबा का हरियाली श्रृंगार शुरू हुआl शिवाला घाट स्थित पंडित राजकुमार पाण्डेय के आवास से बाबा के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा पालकी पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर पहुंचीl

मंदिर में विराजमान बाबा का बेला गुलाब चंपा चमेली अशोक कामनी के पत्तों से बाबा का श्रृंगार किया गया। 56 व्यंजनों का भोग लगा कर भव्य आरती की गईl बाबा के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तो की भारी भीड़ जुटी हुई थीl मंदिर के महंत व पुजारी पंडित राजकुमार पांडे ने बताया कि मंदिर में पहली बार आयोजित इस हरियाली श्रृंगार में पूरे मंदिर परिसर को हरा भरा करने के साथ ही बाबा का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया इसके साथ ही बाबा का रुद्राभिषेक वैदिक विद्वानों द्वारा विधि विधान से किया गया l

भजन संध्या में केदारनाथ जी की टीम द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी ।

समारोह में समाजसेवी रामयश मिश्र राजू त्रिपाठी केदारनाथ राकेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे l

अतिथियों का स्वागत पंडित राजकुमार पांडे ने किया कथा कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार पाण्डेय ने कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *