
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से शहर के चार बालिका विद्यालयों में अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता बिपिन बिहारी चक्रवर्ती बालिका इंटर कॉलेज रामापुरा, कन्या कुमारी विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लक्सा, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज भोजूबीर और सुधाकर महिला इंटर कॉलेज पांडेयपुर में हुई। राष्ट्रीय संकल्प ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक कनिष्ठ और कक्षा नौ से 12 तक वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्न भारतीय धर्म-संस्कृति, इतिहास, राजनीति एवं संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, साहित्य, खेलकूद, विविध विषयों और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े थे। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह रहा। इस दौरान चारों विद्यालयों में परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें शिक्षकों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार कमलेश सिंह के साथ नीलकंठ शाखा के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, गतिविधि सह-संयोजक संस्कार प्रदीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, मानद सदस्य विष्णु दयाल सेठ तथा सदस्य उमा शंकर जायसवाल, निशान्त सिंह, डॉ. अशोक गुप्ता और रंजना गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply