20-20 बंगाली टोला इण्टर कालेज एवं दुर्गा चरण इण्टर कालेज के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिला अनुदान

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।पाण्डेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में वेमुरी श्रीरामचंद्र मूर्ति कुसुमम्बा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा 20 छात्रों को एक साल का अनुदान तथा सोनारपुर स्थित दुर्गा चरण इंटर कालेज में 20 छात्राओं का 1 साल का अनुदान ट्रस्ट के द्वारा देने का ट्रस्ट ने निर्णय लिया था।

निर्णय के अनुसार मंगलवार को दोनों कॉलेज में  ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री एव ट्रस्टी वी वी सीताराम, एवं वीवीएसपी गणेश,पी वी रमन शर्मा, संदीप कुमार, अभिषेक जायसवाल, अनुपम भट्टाचार्य, भूपेंद्र सिंह गिल,मुन्ना यादव आदि लगों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री बृजेश मणी  पाण्डेय जी एवं श्रीमती पद्मजा शर्मा जी को अनुदान का चेक प्रदान किया।

वी वी सुंदर शास्त्री के द्वारा छात्रों को बताया कि इन छात्रों मैं जो छात्र सबसे अधिक अंक लाएगा उन छात्रोंको विशेष पुरस्कार ट्रस्ट के द्वारा दिया जएगा।

ट्रस्ट को यह अवसर  देने के लिए प्रधानाचार्य जी को धन्यवाद दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *