स्वर्णकार समाज वाराणसी के संरक्षक मोतीलाल सेठ का निधन, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट हुआ

वाराणसी। स्वर्णकार समाज वाराणसी के संरक्षक मोतीलाल सेठ (80) का दारानगर स्थित निवास पर सोमवार रात में निधन हो गया।विगत दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

ज्ञातव्य हो कि मोतीलाल सेठ 1996 में स्वर्णकार समाज वाराणसी के अध्यक्ष बने। वर्तमान में समाज के संरक्षक रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य हेतु बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर शहर उत्तरी से चुनाव लड़ चुके हैं।

मोतीलाल सेठ स्वर्णकार समाज धर्मशाला के निर्माण, समाज को एकजुट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वर्णकार समाज वाराणसी के संरक्षक मुरली मनोहर सिंह, पूर्व महामंत्री डा कैलाश सिंह विकास, प्रदीप जौहरी, ओमकार सेठ ने उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

मोतीलाल सेठ का शवयात्रा दारानगर से शुरू होकर मणिकर्णिका घाट पहुंचा। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

शवयात्रा में मुरली मनोहर सिंह,डा कैलाश सिंह विकास, कृष्ण कुमार सेठ,रवि सर्राफ, विष्णु दयाल सेठ, किशन सेठ एडवोकेट, किशोर सेठ, प्रदीप जौहरी, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, ओमकार सेठ, घनश्याम सिंह बच्चा,राजू वर्मा, मनोज कुमार सिंह, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, स्वर्णकार समाज वाराणसी के वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *