
रिपोर्ट:- विक्की वर्मा
वाराणसी।भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मन्दिर जूनियर हाईस्कूल
श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने कृष्ण राधा का स्वरूप बन मन मोहक प्रस्तुति दी।
समारोह के अतिथिगण श्रीमती शशि श्रीवास्तव ,वंदना जायसवाल एवं श्रीमती बबिता सिंह रही।
कार्यक्रम श्रीमती मीनू जी पुष्पा सिंह जी, प्रियंका जी रेखा जी तथा सोनी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेश कुमार शर्मा जी ने आए हुए अतिथि का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सभी मातृ भारती की माताएं अन्य अभिभावक बंधु आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply