श्री गुरु संघ आश्रम में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी ।नारद घाट स्थित श्री गुरु संघ आश्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय धूम धाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है ।

जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर आश्रम के प्रांगण में सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम किए गये।

शाम को मातृ बंदना के पश्चात पूजा बसाक अपने टिम के द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किए।

चारों तरफ हंसी खुशी एवं उल्लास वातावरण रहा।

विभिन्न प्रदेशों से लगभग 1000 भक्तगण आश्रम में पधार चुके हैं। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल से भक्तगण आए हैं

आश्रम के वरिष्ठ स्वामी गौरांग महाराज जी ने बताया यह अनुष्ठान बनारस में लगभग 54 सालों से चल रहा है। ईश्वर की इच्छा रहा तो आगामी दिनों में भी चलता रहेगा। इस कार्य्रकम में बनारस के अलावा विभिन्न प्रदेशों से भक्तगण पधार चुके है।

06 सितंबर ( रविवार ) को समापन के अवसर पर दोपहर को साधु महात्माओं को भोग प्रसाद एवं नारायण सेवा का आयोजन भी किया गया है।

साथ ही छात्रों को कापी पेंसिल तथा मरीजों को फल बिस्कुट वितरित किया जाएगा।

मुख्य रूप से केशव चक्रवर्ती , तपन इंदु , दिलीप वणिक सहित अनेकों भक्तगण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *