विश्व हिंदू महासंघ ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से 12 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आह्वान पर प्रस्तावित शोभायात्रा दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। वाराणसी में आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को शिवपुर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने और विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी, प्रदेश मंत्री संगीता मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ किरण नंद गिरी, जिला उपाध्यक्ष चंदन जायसवाल, समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महानगर मंत्री राजेश सिंह और महानगर मंत्री नवीन प्रधान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *