दक्षिण भारत पद्धति से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में हुआ

 

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तरक आंध्र आश्रम में दक्षिण भारतीय पद्वति अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित किया गया।

जिसमें सैंकड़ों की संख्या में तीर्थ यात्री एवं भक्तगण उपस्थित होकर श्री कृष्ण के लीला में डूब रहे।

आश्रम में चारों तरफ श्री कृष्ण जी के जयकारा गुंजायमान रहा। संपूर्ण आश्रम भक्तिमय हो गया था। हर कोई मंत्र मुग्ध होकर भक्ति रस पान कर रहे थे ।

राम तरक आंध्र आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी के निर्देशन में पूजा पाठ संपन्न हुआ।

आश्रम के वरिष्ठ पुरोहित बुद्धा महाराज जी ने विधिवत पूजा सम्पन्न कराया। पूजा सम्पन्न कराने में श्याम गुरु का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *