बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक ने शिक्षकों का किया सम्मान

वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस भावपूर्ण एवं सार्थक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षण केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक महान उत्तरदायित्व है, जिसके माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन, करुणा, ज्ञान एवं सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

 

महाविद्यालय की प्रबंधक ,श्रीमती उमा भट्टाचार्य ने भी इस अवसर पर सभी शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।  अपने संदेश में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण तथा एक उत्तरदायी एवं जागरूक समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इस अवसर पर बैंक आफ बड़ौदा की ओर से बैंक के शाखा प्रबंधक ,श्री अभिनव रवि ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें शास्त्रीय नृत्य, काव्य-पाठ, संगीत तथा अन्य कलात्मक प्रस्तुतियाँ प्रमुख रहीं।

 

समारोह का विशेष आकर्षण महाविद्यालय की वे शिक्षिकाएँ रहीं, जो स्वयं इस महाविद्यालय की पूर्व छात्राएँ  हैं। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य, काव्य-पाठ, संगीत तथा अन्य कलात्मक प्रस्तुतियाँ प्रमुख रहीं। समारोह का विशेष आकर्षण महाविद्यालय की वे शिक्षिकाएँ रहीं, जो स्वयं इस महाविद्यालय की पूर्व छात्राएँ  हैं। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य, काव्य-पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और वर्तमान के बीच एक सुंदर एवं आत्मीय सेतु का निर्माण किया।विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों, कविताओं, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता, सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। इन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता के साथ-साथ अपने शिक्षकों के प्रति उनके गहरे सम्मान की भावपूर्ण अभिव्यक्ति देखने को मिली।यह कार्यक्रम महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा छात्र  सलाहकार एवं अनुशासन समिति के सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक की महनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *