
वाराणसी।गुरुधाम स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को अंग वस्त्र,व पौधा देकर इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह,व क्लब की पदाधिकारी गण ने सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष ने कहा शिक्षक हम सभी को ज्ञान देते हैं समाज के दर्पण है। शिक्षक के अभाव में समाज का विकास संभव नहीं है।
उक्त अवसर पर सर्वश्री सुषमा सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रियम्बदा सिंह, लक्खी गुप्ता सहित इनरव्हील क्लब बनारस की सदस्य गण शामिल रहे।

Leave a Reply