वाराणसी जिले के 18 बेसिक शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस समारोह

 

रिपोर्ट – विशेष संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क 

 

वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारो, शिक्षा के प्रति समर्पण हेतु शनिवार को कमिश्नरी सभागार में 18 बेसिक शिक्षकों को मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्रत प्रभार) ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने 18 शिक्षकों को अंग वस्त्र, बुकें, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य हो कि वाराणसी के ब्लाक तथा नगर क्षेत्र से दो-दो शिक्षकों का चयन हुआ था।

 

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक सर्वश्री दीप शिखा सिंह, अंजना पटेल, ओमप्रकाश,राज नारायण वर्मा, उमाकांत त्रिपाठी, कृष्ण सहाय सिंह, कल्पना, राजेश कुमार यादव, हरिश्चन्द्र चंद्र मिश्र, साधना सिंह, शीला यादव,डा सिद्धनाथ पाण्डेय, किरन सिंह, आरती सिंह, मनोज कुमार सिंह, कैलाश नाथ यादव, पंकज कुमार यादव, नागेंद्र कुमार सिंह ।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र राज्य मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल,डा दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए भूपेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *