
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अंतिम दिन पर नारद घाट स्थित श्री गुरु संघ आश्रम में नारायण सेवा कार्यक्रम आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन का निर्देशन वरिष्ठ स्वामी गौरांग दास महाराज जी ने किया।
ज्ञातव्य है कि आश्रम में गत तीन दिन से लगातार श्री कृष्ण जी के पूजा पाठ एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित रहा।
दूर दराज से आए हुए भक्तगण उत्साहित होकर भाग लिये।
परंपरागत अनुसार नारायण सेवा पूर्व हर हर महादेव के नारे लगाकर प्रसाद ग्रहण किए। आश्रम के स्वामी जी ने समस्त भक्तों को आशीर्वाद एवं दान दक्षिणा देकर सम्मान सहित विदा किया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से तपन इंदु महराज , केशव चक्रवर्ती , पिंटू विश्वास , उत्तम दास , विरु दास , सुरजीत विश्वास , विश्वनाथ साहा , सुरेश विश्वास सहित अनेकों सदस्यगण थे

Leave a Reply