
वाराणसी। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष वाराणसी अरुण श्रीमाली के परमानंदपुर स्थित आवास पर हुई। बैठक में आगामी एक नवंबर को संभल में प्रस्तावित महासभा के वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां तय करने और आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने की योजना बनाई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिए आगामी 20 सितंबर, रविवार को संभल में अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान सम्मेलन में अधिक से अधिक श्रीमाली बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में राजेंद्र कुमार श्रीमाली, डॉ. हंसलाल श्रीमाली, आजाद श्रीमाली, राम बृज श्रीमाली, मेवालाल श्रीमाली, इंद्रप्रसाद श्रीमाली, विकास श्रीमाली, सुरेंद्र श्रीमाली, अरुण श्रीमाली, जनार्दन श्रीमाली, राजेश श्रीमाली, सोनू श्रीमाली, चुन्नू श्रीमाली, अमन श्रीमाली सहित अन्य श्रीमाली बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply