प्रो. शैलेश कुमार मिश्र जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य नामित

 

आई.ए.जे.परिवार ने दी बधाई

 

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की कार्यपरिषद में सदस्य (सामान्य) नामित किया गया है।

 

राज्यपाल एवं कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त), अपर मुख्य सचिव स्तर द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में इसकी औपचारिक सूचना दी गई है।

 

उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-20 की उपधारा (1)(जी) के अंतर्गत किया गया यह नामांकन पत्र जारी होने की तिथि से दो वर्ष अथवा अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

 

प्रो. शैलेश कुमार मिश्र विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष एवं छात्र कल्याण संकाय प्रमुख सहित महत्वपूर्ण शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका नामांकन शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

 

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. राजनाथ, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल एवं जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने प्रो. मिश्र को बधाई देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

 

इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, जियाउद्दीन फारुकी, कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *