काशी में शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आयोजित होगा शारदीय नवरात्र उत्सव

वाराणसी।परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में 11.10.26 अक्टूबर से 20.10.26 अक्टूबर तक तदअनुसार अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से आश्विन शुक्ल नवमी पर्यन्त काशी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में शारदीय नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

 

जिसके अंतर्गत प्रतिदिन शंकराचार्य जी महाराज द्वारा भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का विशेष पूजन अर्चन संपन्न किया जाएगा।एवं गौमाता प्रतिष्ठार्थ एवं गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने एवं उनके प्राणों के रक्षा हेतु वैदिक आचार्यों द्वारा नवचंडी पाठ पूर्ण किया जाएगा।इसके साथ ही प्रतिदिन शंकराचार्य जी महाराज के सान्निध्य में श्रीविद्या साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं नित्य सायं पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का प्रवचन होगा।

 

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि नित्य प्रातः 7:30 से 8 बजे तक श्रीविद्या अध्ययन,8 से 9:30 बजे तक शंकराचार्य जी महाराज के सान्निध्य में प्रस्थानत्रयी का पाठ सम्पन्न होगा एवं साथ ही 8 बजे से ही गौमाता प्रतिष्ठार्थ एवं गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने एवं उनके प्राणों के रक्षार्थ काशी के श्रेष्ठ वैदिक आचार्यों द्वारा नवचंडी पाठ सम्पन्न किया जाएगा।तदन्तर शंकराचार्य जी द्वारा 9:45 श्रीविष्णु पूजन किया जाएगा।एवं शंकराचार्य जी महाराज द्वारा 12 से 4 तक भगवती त्रिपुर सुंदर का विशेष पूजन एवं नित्य नवद्रव्यों से अर्चन किया जाएगा,और सायं 5 बजे से भगवती के लीलाओं पर आधारित शंकराचार्य जी द्वारा प्रवचन होगा।एवं 7 बजे से भगवती की महाआरती होगी।

श्रीविद्या साधना शिविर एवं समस्त आयोजनों में पूरे राष्ट्र से पधारे शंकराचार्य जी महाराज के दीक्षित शिष्य एवं संत उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *