
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी हाता में इसरा चैरिटेबल क्लीनिक की ओर से निवर्तमान अपर आयुक्त (वाराणसी मंडल) आलोक कुमार वर्मा के सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्थापक एवं चेयरमैन हाजी मोहम्मद फारूक, अध्यक्ष मोहम्मद शाहरुख, सबा फातमा, अनम फातमा, समन खान, आमिर खान, निखत फातमा, दानिश सिद्दीकी, शहनवाज सिद्दीकी, माहिरा फातमा और इनाया खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply